इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 2,636 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 64,028 हो गए। वहीं 57 और लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या 1,317 हो गई।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, सिंध में 25,309, पंजाब में 22,964, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में 8,842, बलूचिस्तान में 3,928, इस्लामाबाद में 2,100, गिलगित-बाल्टिस्तान में 658 और आजाद कश्मीर (पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर) में 227 मामले हैं। मंत्रालय ने बताया, देश में अभी तक 23,305 मरीज ठीक हो चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 11,931 जांच की गई। अभी तक कुल 5,20,017 लोगों की जांच की गई है। इस बीच, पेशावर में एक वरिष्ठ पत्रकार की गुरुवार को कोरोना वायरस से मौत हो गई।
Related
-
मुज्तबा खामेनेई के बयान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप
-
G7 समिट: मेलोनी ने ट्रंप के दावे को बताया झूठ, ट्रंप के बयान से शुरू हुआ विवाद
-
अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी
-
14 सूत्रीय समझौते पर ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन? दस्तावेज में पाकिस्तान का भी नाम
-
जी-7 में गर्मजोशी से मिले पीएम मोदी और ट्रंप, 16 महीने में पहली मुलाकात
-
तुमसे न हो पाएगा, नहीं संभल रहा हिजबुल्लाह तो सीरिया को लड़ने दो… नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप
-
15 हफ्ते के युद्ध के बाद भी अधूरे रहे ट्रंप के बड़े लक्ष्य?
-
ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब – ‘फ्री नहीं होगा होर्मुज फीस’
