नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से 22 रोगियों ने तोड़ा दम


महाराष्ट्र के नासिक में कोविड-19 रोगियों के एक अस्पताल में बुधवार को भंडारण संयंत्र से लीकेज के बाद ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से कम से कम 22 मरीजों की मृत्यु हो गयी।


भाषा भाषा
महाराष्ट्र Updated On :

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में कोविड-19 रोगियों के एक अस्पताल में बुधवार को भंडारण संयंत्र से लीकेज के बाद ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से कम से कम 22 मरीजों की मृत्यु हो गयी। जिलाधिकारी सूरज मंधारे ने यह जानकारी दी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मौजूदा जानकारी के अनुसार जाकिर हुसैन निगम अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से 22 लोगों की मृत्यु हो गयी। ये रोगी वेंटिलेटर और ऑक्सीजन पर थे। ऑक्सीजन आपूर्ति टैंक में लीकेज के बाद आपूर्ति बाधित हो गयी।’’

मंधारे ने कहा कि नगर निगम ने तत्काल दूसरी जगहों से ऑक्सीजन सिलेंडर लाकर लगाये हैं जहां ऑक्सीजन की जरूरत अपेक्षाकृत कम थी।



Related