मुजफ्फरपुर में एक शख्स ने सड़क पर ASI को गोली मार दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराधी को पकड़ लिया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद जनता ने भी अपराधी पर जमकर पिटाई की। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि अपराधी को पुलिस पकड़ने के बाद लोगों द्वारा मार-पीट की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि अपराधी को तुरंत नियंत्रण में लिया गया और उसे सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए बताया कि अपराधी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया गया है। यह घटना कानून व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा के मुद्दे को भी उजागर करती है।
मुजफ्फरपुर में बेला थाना के ASI विकास कुमार को गोली मारने वाले अपराधी पप्पू साहनी को पुलिस ने इनकाउंटर में गोली मार दी। पप्पू के पैरों में गोली लगी है। इसी दौरान ASI को गोली मारने के बाद वहां उपस्थित लोगों ने पप्पू को पकड़ लिया और जम कर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें गोली मारने के बाद दो लोगों ने अपराधी पप्पू सहनी को पकड़े रखा है और उसके बाद भीड़ द्वारा उसकी जम कर पिटाई कर दी गई।
वहीं, दिन में ही अपराधी पप्पू साहनी ने बेला थाना के ASI को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि ASI के ऊपर हमला करने वाले अपराधी का पुलिस द्वारा इनकाउंटर हुआ है। जिसमें अपराधी पप्पू सहनी घायल हो गया है।
