झारखंड में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

भाषा भाषा
क्राइम Updated On :

मेदिनीनगर। झारखंड के गढ़वा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गैंग रेप की इस घटना में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नामजद आरोपियों में दो पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हैं और दो अन्य गढ़वा जिले के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रिंस कुमार चौबे (23) , सुशील कुमार तिवारी (22), पलामू के सद्दाम हुसैन (30) और जयप्रकाश तिवारी (25) हैं। इनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो गोली और कार बरामद हुई है।

पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की को रविवार को फोन कर बुलाया और फिर उसे एक गांव में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने अपराध में शामिल तीन आरोपियों को मेराल थाना के विशुनपुरा गांव से पकड़ा, जबकि एक आरोपी को अटौला से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Related