समारोह में मास्क नहीं पहनने पर संजय राउत ने कहा- मैं प्रधानमंत्री का अनुसरण करता हूं


महाराष्ट्र के नासिक में बृहस्पतिवार को एक समारेाह में मास्क के बगैर देखे गये शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया कि वह प्रधानमंत्री द्वारा पेश ‘उदाहरण’ का अनुसरण कर रहे थे ।


भाषा भाषा
महाराष्ट्र Updated On :

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में बृहस्पतिवार को एक समारेाह में मास्क के बगैर देखे गये शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया कि वह प्रधानमंत्री द्वारा पेश ‘उदाहरण’ का अनुसरण कर रहे थे ।

महाराष्ट्र के नासिक में समारोह के इतर संवाददाताओं ने राज्य सभा सदस्य से पूछा कि उन्होंने मास्क क्यों नहीं पहना है क्योंकि कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिये आवश्यक मानदंडों का पालन किया जाना चाहिये ।

इस पर राउत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से मास्क पहनने की अपील करते हैं लेकिन वह स्वयं नहीं पहनते हैं । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मास्क पहनते हैं लेकिन मोदी देश के नेता हैं । मैं प्रधानमंत्री का अनुसरण करता हूं और इसलिये मैं मास्क नहीं पहनता हूं और यहां तक कि लोग भी मास्क नहीं पहनते हैं ।

शिवसेना के प्रवक्ता ने इसके साथ ही यह भी कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करते समय हर व्यक्ति को इसका ध्यान रखना चाहिये ।



Related