लखीमपुर हिंसा: पंजाब के मंत्री ने पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये के चेक सौंपे


लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए चार किसानों और एक पत्रकार के परिवार के सदस्यों को शुक्रवार को 50-50 लाख रुपये के चेक सौंपे।


भाषा भाषा
पंजाब Updated On :

चंड़ीगढ़। पंजाब के कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए चार किसानों और एक पत्रकार के परिवार के सदस्यों को शुक्रवार को 50-50 लाख रुपये के चेक सौंपे।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने हमेशा ‘काले कृषि कानूनों’ के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है और वह किसान समुदाय के साथ खड़ी है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

पंजाब सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नाभा ने लखनऊ में चार किसानों और पत्रकार के परिवारों को 50-50 लाख रुपये के चेक सौंपे।

नाभा ने कहा, ‘पंजाब सरकार (कृषि कानूनों के खिलाफ) चल रहे आंदोलन में मारे गए 157 किसानों के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को पहले ही सरकारी नौकरी दे चुकी है।’



Related