संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष तिजानी मोहम्मद बांदी ने सोमवार को कहा कि सितंबर में न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर के नेताओं के जमा होने की संभावना नहीं है। संयुक्त राष्ट्र के 75 साल के इतिहास में पहली बार कोविड-19 महामारी की वजह से ऐसा हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी खबरें देने वाली ‘एसडीजी नॉलेज हब वेबसाइट’ के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासभा की 75वीं बैठक 15 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। वहीं उच्च स्तरीय आम बहस का पहला दिन 22 सितंबर हो सकता है।
उन्होंने कहा कि आम बहस की तारीख में बदलाव नहीं किया जाएगा और यह तय तारीख पर ही आयोजित होगी लेकिन पिछले 74 वर्षों से जैसा होता रहा था, वह इस बार संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सचिवालय, सदस्य देश, उनका कार्यालय और अन्य पक्षकार आम बहस की संभावनाओं पर विमर्श कर रहे हैं और आने वाले दो सप्ताह में स्थिति कुछ स्पष्ट होगी।
महामारी की वजह से व्यक्तिगत बैठक असंभव प्रतीत हो रही है, लेकिन ऐसी संभावना है कि महासभा हॉल में ‘ सौ या कुछ’ लोगों को उच्च स्तरीय चर्चा वाले सप्ताह में मौजूद रहने की मंजूरी दी जाए लेकिन पहले की तरह सभी लोग न्यूयॉर्क नहीं आ रहे हैं और न ही महासभा में आ रहे हैं। पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने एक पत्र लिखकर बांदी को सलाह दी थी कि वह ‘अलग प्रारूप’ में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक आयोजित करें जैसे कि विश्व के नेताओं के संदेश पहले से ही रिकॉर्ड कर लिए जाएं ।
Related
-
अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन के फैसले को किया रद्द, विदेशी छात्रों और पत्रकारों को मिली बड़ी राहत
-
बांग्लादेश: हिंदू संत चिन्मय कृष्ण ब्रह्मचारी को चटगांव से ढाका जेल भेजा गया, वकीलों ने जताई चिंता
-
महाभियोग की मांग के बीच पीट हेगसेथ का बयान- ‘कभी पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप ने किया समर्थन
-
ब्रिटेन की डचेस ऑफ एडिनबर्ग सोफी 9 से 11 नवंबर तक बांग्लादेश के दौरे पर रहेंगी
-
ताइवान के आसपास चीन की सैन्य गतिविधियां तेज, 4 लड़ाकू विमान और 6 नौसैनिक जहाजों की मौजूदगी दर्ज
-
लॉस एंजिलिस मेयर चुनाव में भारतीय मूल की नित्या रमन की जीत का अनुमान, करेन बैस को छोड़ा पीछे
-
मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद एरिका किर्क ने संभाला मोर्चा
-
ट्रंप के करीबी सर्जियो गोर को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, मिडटर्म चुनाव के बाद प्रशासन में फेरबदल की चर्चा
