एंटीबॉडी थेरेपी के बाद संक्रमणमुक्त हुए दो कोरोना मरीज

भाषा भाषा
दिल्ली Updated On :

नई दिल्ली। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कोरोना के दो बुजुर्ग मरीजों को एक सप्ताह पहले ‘मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थेरेपी’ दी गई थी जोकि अब कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। दोनों मरीजों को हृदय संबंधी दिक्कतें भी थीं। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक, इस थेरेपी से उपचार से हल्के से मध्यम लक्षण वाले 70 फीसदी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ती। बी एल कपूर अस्पताल में सुनिरमल घटक और सुरेश कुमार त्रेहान को एक जून को एकल खुराक उपचार पद्धति के आधार पर कासिरिविमाब और इम्डेविमाब का मिश्रण दिया गया था।

अस्पताल ने एक बयान में कहा कि सबसे अच्छी बात यह रही कि दोनों मरीजों का ऑक्सीजन स्तर 95 फीसदी रहा और वे कोविड-19 का लक्षण सामने आने के तीन दिन के भीतर अस्पताल आ गए थे।