
केनोशा।अमेरिका के विस्कॉन्सिन स्थित केनोशा में पुलिस की गोलीबारी में अश्वेत व्यक्ति जैकब ब्लेक के घायल होने के बाद से 250 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ब्लेक को 23 अगस्त को एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने पीठ में सात गोलियां मारी थीं, जिसके बाद नस्लवाद से जुड़े अन्याय को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे और कई जगह तोड़फोड़, आगजनी और गोलीबारी भी हुई। इस दौरान 25 अगस्त को गोलीबारी में तीन प्रदर्शनकारी घायल भी हो गए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई।
इस संबंध में 17 वर्षीय कायले रिटनहाउस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उसके वकील का कहना है कि उसने अपने बचाव में गोली चलाई थी।
केनोशा पुलिस ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 250 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 132 केनोशा के निवासी नहीं है।